आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाया. दिन में अभी भी तेज धूप. मौसम विभाग का पूर्वानुमान—दो दिन बाद से बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा
आगरा में मौसम ठंडा होने लगा है. ठंडी हवाओं ने तापमान को कम कर दिया है. हालांकि दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है लेकिन सुबह और शाम के बाद ठंड का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन बाद सर्दी का तेज प्रभाव देखने को मिलेगा. कोहरा भी छाने के आसार हैं.
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/12/24) 27.3
Departure from Normal(oC) 1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/12/24) 10.1
Departure from Normal(oC) 0.6