आगरालीक्स…आगरा में भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति की भूमिका पर सेमिनार शनिवार को जेपी सभागार में.
भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति की भूमिका विषय पर सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सात दिसंबर 2024 को विवि के जेपी सभागार खंदारी कैपस में दोपहर एक बजे से किया जाएगा। श्री अरविंद शिक्षण संस्थान की सचिव पवित्रा अग्रवाल, श्री अरविंद सोसायटी के अध्यक्ष विवेक जैन, डा. भीमराव आंबेडकर विवि की महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर बीना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव अमित कुमार घोष आईएएस होंगे।
विशिष्ट अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर, कुलपति डा. आशु रानी एवं शुभा मूर्ति होंगी। विशिष्ट वक्ता श्री अरविंद सोसायटी नई दिल्ली की डा. अपर्णा रॉय होंगी। अध्यक्षता श्रीअरविंद सोसायटी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद गोयल करेंगे। कार्यक्रम में आगरा के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं विचारक रहे श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।