आगरालीक्स …आगरा में बडी संख्या में निवेशकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, इनका रीयल एस्टेट कंपनी करोडों रुपये डूब गया है , प्रदर्शन में महिलाएं भी बैनर लेकर शामिल हुई। इन्होंने जिला प्रशासन ने पैसा दो या फांसी दो के बैनर लेकर कंपनी में निवेश की रकम को वापस करने की गुहार लगाई है। 20 अगस्त तक सेबी द्वारा धनराशि वापस दिलाने के संबंध में लिखित में कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो देशव्यापी आंदोलन होगा।
रीयल एस्टेट कंपनी पीएसीएल लिमिटेड के डूबने से आगरा सहित हजारों निवेशकों का लाखों रुपये भी डूब गया है। मंगलवार को आगरा में दर्जनों पीड़ित निवेशकों ने शहीद स्मारक से कलक्ट्रेट तक अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट का घेराव कर हंगामा किया। चेतावनी दी है कि 20 अगस्त तक सेबी द्वारा धनराशि वापस दिलाने के संबंध में लिखित में कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो देशव्यापी आंदोलन होगा। जिलाधिकारी गौरव दयाल को ज्ञापन सौंपा।
ऑल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन के बैनर तले तमाम निवेशकों ने एमजी रोड पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पर्ल्स ग्रुप की रीयल एस्टेट कंपनी पीएसीएल लिमिटेड के मालिकों के खिलाफ नारेबाजी की। इस कंपनी कंपनी द्वारा भूखंड देने के नाम पर हजारों निवेशकों से धनराशि एकत्रित की थी।
22 अगस्त 2014 को इस कंपनी को सेवी ने प्रतिबंधित कर दिया। आगरा के भी चार लाख से अधिक लोगों द्वारा लगभग 800 करोड़ रुपया निवेश करने की बात कही जा रही है। देशभर के लाखों निवेशक 31 जुलाई को दिल्ली में जंतर मंतर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
आर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के माध्यम से वह सेबी से लिखित आश्वासन चाहते हैं। उनका रकम कब और कैसे मिलेगी, इसका उन्हें जवाब चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव रनवीर चाहर, मुन्ना लाल झा, प्रदेश अध्यक्ष एससी जैना, पवन खंडेलवाल, पुष्पेंद्र चाहर, नरेंद्र चाहर, डा. इंद्रवीर सिंह चाहर आदि मौजूद थे।