आगरालीक्स…. आगरा की पॉश कॉलोनी के फ्लैट में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग के बाद दो बडे कारोबारी अपहरणकर्ताओं से कराए मुक्त, पुलिस ने बिल्डिंग को घेर लिया है।
झांसी के कोतवाली क्षेत्र के अंतिया तालाब के पास से 12 जुलाई की रात बदमाशों ने नामचीन सर्राफ राजेंद्र कुमार अग्रवाल और राहुल अग्रवाल का अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने उनके परिजनों से करोड़ों की फिरौती मांगी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार इस मामले पर प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। तीन दिन पहले झांसी पुलिस को बदमाशों की रनिंग लोकेशन आगरा में राजस्थान बॉर्डर पर मिली। यह इलाका मनिया और सैंया के बीच का है।
फ्लैट से कराए मुक्त
मंगलवार रात को एसटीएफ की टीम ने सिकंदरा में एक कॉलोनी के फ्लैट को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी, बताया जा रहा है कि पुलिस ने बदमाशों से झांसी के ज्वैलर राजेंद्र कुमार अग्रवाल और राहुल अग्रवाल को मुक्त करा लिया है।
12 दिन आगरा में अलग अलग जगह पर रखे गए ज्वैलर

12 जुलाई को अपहरण के बाद सर्राफ राजेंद्र कुमार अग्रवाल और राहुल अग्रवाल को बदमाश झांसी से आगरा ले आए थे, यहां 12 दिन तक बदमाशों ने दोनों ज्वैलर को अलग अलग जगह पर रखा, पुलिस को बदमाशों की लॉकेशन मिलती रही लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश वहां से ज्वैलर को लेकर चले गए, ज्वैलर को मुक्त कराने के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गईं थी और ज्वाइंट आॅपरेशन चलाया गया। कामायनी के सामने सिकंदरा में एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में फ्लैट में दोनों ज्वैलर को बदमाशों ने रखा था।
देवेंद्र जाट गैंग ने किया था अपहरण

12 जुलाई की रात बदमाशों ने झांसी के नामचीन सर्राफ राजेंद्र कुमार अग्रवाल और राहुल अग्रवाल का अपहरण किया था, इस मामले में पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि अपहरण देवेंद्र जाट गैंग के विनोद चौधरी ने पुलिस की वर्दी पहनकर दोनों सर्राफ का अपहरण किया था, विनोद चौधरी पुलिस से बर्खास्त है और हाथरस का रहना वाला है। गैंग का मास्टर माइंड देवेंद्र जाट आगरा जेल में है।
इंटरनेट फोटो