Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra news: Tablets distributed to students in Sharda University, Agra…#agranews
आगरा

Agra news: Tablets distributed to students in Sharda University, Agra…#agranews

410

आगरालीक्स…आगरा के शारदा विवि में स्टूडेंट्स को बांटे गए टेबलेट. कुलपति ने कहा—यह तकनीकी का युग. अवसर को पहचान कर उसका सदुपयोग करना सीखें स्टूडेंट

शारदा विश्वविद्यालय आगरा के मीडिया सेंटर में आज स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए टेबलेट वितरित कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और शारदा विश्वविद्यालय आगरा की कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) जयंती रंजन ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कुलपति महोदया ने बताया आज तकनीकी का युग है। विद्यार्थियों का कार्य चुनौतियों में अवसर को ढूंढना है विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के अनुसार अवसर को पहचान कर उसका सदुपयोग करना सीखें। विद्यार्थीगण डिजिटल दुनिया तक सरलता पूर्वक पहुँच सकें, जिससे वित्तीय बाधाएँ दूर हो जाएँगी जो पहले उनकी शिक्षा और करियर की आकांक्षाओं में बाधा बन सकती थीं।

शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल सशक्तिकरण आज के विद्यार्थियों के लिए अधिक से अधिक विकल्प खोलता है डिजिटल प्रगति का उच्च शिक्षा पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ,मशीन लर्निंग, रोबोटिक और वर्चुअल रियलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों ने कई अवसर खोले हैं और संस्थाओं और अन्य हित धारकों को भी बहुत प्रभावित किया है। इन विकासों का योजनाबद्ध और प्रभावी उपयोग हमारे उच्च शिक्षा संस्थानों को वैश्विक गुणवत्ता मानकों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है। मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शासन द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से समृद्ध करने के लिए यह योजना संचालित की गई है। जो की प्रशंसनीय है। टैबलेट का उपयोग करके स्टूडेंट्स अपने शैक्षिक ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं। इंटरनेट पर मिलने वाली ज्ञान ज्ञानवर्धन जानकारी का उपयोग कर अपनी शैक्षिक गुणवत्ता को और भी बढ़ा सकते हैं। यूपी टैबलेट योजना उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए शिक्षा और करियर की संभावनाओं के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण प्रदान करती है। इस योजना का मुख्य विषय टैबलेट का प्रावधान है, जो विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को सीधे लाभ पहुंचाता है।

यह योजना न केवल शिक्षा को आसान पहुंच में लाती है, बल्कि डिजिटल पहुंच को भी बढ़ाती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि छात्रों के पास अपनी उंगलियों पर शैक्षिक संसाधनों का खजाना है। इस योजना के तहत वितरित किए गए टैबलेट और स्मार्टफोन छात्रों को आसानी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाते हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक यात्रा आसान हो जाती है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि ये डिजिटल उपकरण भविष्य के रोजगार अवसरों की दिशा में एक कदम के रूप में भी काम करते हैं, जो सरकार की रोजगार योजना के साथ संरेखित है। सरकार द्वारा संचालित यूपी टैबलेट योजना, उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के भविष्य को आकार देती है, तथा एक उज्जवल और अधिक सुलभ युग की शुरुआत करती है, जहां डिजिटल संसाधन और अवसर प्रचुर मात्रा में होंगे। टैबलेट प प्राप्त होने पर विद्यार्थियों की चेहरे खिल उठे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय के समस्त डीन, डायरेक्टर्स, शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर शारदा विश्वविद्यालय आगरा के कुलाधिपति पीके गुप्ता और उप कुलाधिपति वाईके गुप्ता जी ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

error: Content is protected !!