आगरालीक्स …आगरा और मथुरा में नयति हेल्थकेयर ने ओपीडी चार्ज कम कर दिए हैं, अब आगरा में नयति मेडिसेंटर में परामर्श शुल्क 350 रुपये है जबकि नयति मेडिसेंटर मथुरा में ओपीडी चार्ज 250 रुपये हैं।
जांच में भी रियायत
सीटी स्कैन 1500रूपये एमआरआई 2800 अल्ट्रासांउड 700 के साथ ईको, टीमटी, शुगर, थायरायड,पीएफटी, ईसीजी जैसी कई अन्य जाचें भी काफी कम दरों में विश्वस्तरीय टेक्नाॅलोजी के माध्यम से नयति में उपलब्ध हैं।
नयति हेल्थकेयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि नयति हेल्थकेयर का उद्देश्य टीयर।। और टीयर।।। के मरीजों तक कम खर्च में विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाओं को पहुंचाना है, और यह प्रयास उसी क्रम का हिस्सा है।
छह जुलाई को आगरा में खुला नयति मेडिसेंटर
आगरा में नयति मेडिसेंटर का शुभारंभ हुआ, कार्पोरेट हॉस्पिटल के भविष्य से लेकर इलाज चर्चा का विषय बना हुआ है, शहर के नामचीन डॉक्टर समारोह में पहुंचे, कुछ नयति हॉस्पिटल कैसे काम करेगा और उसका असर शहर के अन्य हॉस्पिटल पर कितने पडेगा, इस उत्सुकता के साथ भी डॉक्टर और शहर के तमाम बिजनेस मैन समारोह में पहुंचे।
नयति मेडिसिटी, मथुरा के एक्सटेंशन के रूप में गुरुवार को महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने नयति मेडिसेंटर, आगरा का सिकंदरा पुराने कामायनी हॉस्पिटल का हिस्सा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेवा के क्षेत्र मे संवेदनाएं कम हो रही हैं, नयति हेल्थ केयर मरीजों से जुडाव के साथ उन्हें बेहतर सुविधाएं देगा। नयति मेडिसिटी ग्रुप की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि समाज के हर तबके को इलाज देने के लिए यह सेंटर खोला गया है। इसमें ओपीडी, डे केयर और सघन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) की सुविधा दी जाएगी। गंभीर मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में अत्याधुनिक एंबुलेंस से नयति मेडिसिटी, मथुरा शिफ्ट किया जा सकेगा। सीईओ डॉ. आरके मनी, निदेशक राजेश चतुर्वेदी, मन: कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी सहित शहर के डॉक्टर मौजूद रहे।