आगरालीक्स… आगरा में सर्दी बढ़ने के साथ कोल्ड इंजरी का खतरा, रहें सतर्क।
आगरा में सर्दी बढ़ने लगी है, तापमान में गिरावट के साथ ही शीत लहर चल रही है। इस मौसम में कोल्ड इंजरी का खतरा बढ़ जाता है, शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द के साथ सूजन आ सकती है। इसलिए सर्दी में बचाव करें।
ह्रदय और अस्थमा रोगियों को खतरा
सर्दी में ह्रदय और अस्थमा रोगियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इस मौसम में खून की नसों में सिकुड़न से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, अस्थमा रोगियों की सांस फूलने लगती है।