आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में ककुआ भांडई योजना फरवरी 2025 में लांच की जाएगी। इसके लिए 108.9 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। ( Agra News : Kakua Bhandai launch in February#agra)
आगरा में ग्वालियर रोड पर ककुआ भांडई आवासीय योजना बनाई जा रही है। इसे 132 हेक्टेयर जमीन पर बनाया जाएगा, इसमें से एडीए अब तक कुल 108.9 हेक्टे भूमि क्रय की जा चुकी है। महोदया द्वारा निर्देश दिए गये कि आगामी जनवरी माह तक पूरी भूमि क्रय की कार्यवाही की जाए। वहीं इस योजना के डेवलपमेंट हेतु निविदा जारी की जाए। फरवरी माह में ककुआ-भांडई योजना को लाॅन्च करने का लक्ष्य रखा जाए।
घाटे में एडीए
वित्तीय उपलब्धि को लेकर अवगत कराया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 450 करोड़ की आय और 636 करोड़ व्यय हो चुका है। समाधान शुल्क और सभी संपत्तियों के आंवटन जारी कर ज्यादा से ज्यादा आय बढ़ाने के निर्देश दिए। बकायेदारों को लेकर कड़े निर्देश दिए कि ईडब्लूएस को छोड़कर सभी बकाएदारों के आंवटन निरस्त किए जाएं। अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण द्वारा की गयी लचर कार्यवाही को लेकर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिए कि सील लगे प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही के आदेश हों, अवैध निर्माण के सभी प्रकरणों में शत प्रतिशत कार्यवाही होनी चाहिए। न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों की विस्तृत रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए।