आगरालीक्स…Agra News : आगरा में सर्दी जुकाम के साथ तेज बुखार और खांसी की समस्या बढ़ने लगी है। खांसी ठीक नहीं हो रही है। ( Agra News : Viral infection increases in Agra#Agra )
पिछले कुछ समय से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, इससे सर्दी जुकाम के साथ ही वायरल संक्रमण और खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। दवा लेने से राहत मिल जाती है इसके बाद दोबारा से परेशानी होने लगती है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
सर्दी से बचाव करें, डॉक्टर की सलाह पर दवा लें
अस्थमा के साथ ही बुजुर्ग मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह दी गई है । दवाएं भी खुद अपने स्तर से ना लें, डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें।