आगरालीक्स…आगरा के शाह मार्केट में हादसा. कैलाश प्लाजा की रेलिंग टूटी…चार लोग घायल
आगरा के शाह मार्केट स्थित कैलाश प्लाजा की रेलिंग टूटकर गिरने से चार लोग घायल हो गए हैं. हादसा शुक्रवार शाम को हुआ है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई और भी घायल हो सकते हैं. बताया जाता है कि यहां किसी मोबाइल का प्रमोशन हो रहा था. इसके कारण रैलिंग के पास काफी संख्या में लोग मौजूद थे. यही नहीं नीचे भी कई लोग थे. तभी अचानक रैलिंग टूटकर गिर गई. इससे कई लोग चोटिल होने की सूचना है.