आगरालीक्स…कड़ाके की ठंड में फलों के नखरे भी हुए कम, इन दिनों इतरा रहे सिर्फ ये दो फल, रेट भी रीजनेबल
आगरा में जैसे—जैसे सर्दी अपने चरम पर पहुंची फलों के नखरे भी कम हो गए हैं। सेब, अनार, किन्नू, चीकू समेत तमाम फल वाजिव दामों में मिल रहे हैं, जबकि सेब की इन दिनों कई किस्में बाजार में मौजूद हैं। मार्केट में सेब 50 से लेकर 300 रूपये किलो तक में मिल रहा है। सबसे महंगा इन दिनों चाइना का सेब जो 300 रूपये किलो में उपलब्ध है। इन दिनों जिन दो फलों की डिमांड सबसे अधिक है वो हैं पपीता और अमरूद।
आगरा में काफी इंतजार के बाद आखिरकार ठंड ने धमाकेदार एंट्री की है। इसके बाद जहां शहर में चाय से लेकर गर्म चीजों की बिक्री बढ़ी है तो वहीं फलों से लेकर कई चीजों के आसमान छूते दाम धड़ाम से गिरे हैं। ठंड से पहले जहां आम आदमी के बजट में फल सेंध लगा रहे तो वहीं अब ठंड की दस्तक के बाद यही फल सस्ते हो चुके हैं। इन दिनों केवल दो ही फल ऐसे हैं जिनकी धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। अपने आस—पास बाजार में, सड़क पर आप जहां भी नजर दौड़ाएंगे आपको पपीता और अमरूद खूब नजर आएंगे। यह दोनों ही फल काफी मीठे और रसीले आ रहे हैं। विक्रेताओं की मानें तो पपीता इन दिनों पूरी तरह से डाल पर पका हुआ और बीज वाला है। यह पपीता खाने का एकदम सही समय है।
बल्केश्वर में एक फल विक्रेता हरी ने बताया कि फलों का बाजार ठंड के आते ही धीमा हो गया है। मंडी से लेकर फुटकर तक में दाम नीचे गिरे हैं। न्यू आगरा में फलों की ठेल लगाने वाले एक कारोबारी ने बताया कि इस समय पहले नंबर पर बिकने वाला फल पपीता है, जबकि दूसरे नंबर की डिमांड अमरूद और तीसरे नंबर की सेब की है। यह तीनों ही फल इन दिनों वाजिव दाम पर उपलब्ध हैं। सेब की जहां कई तरह की नस्लें हैं, इसलिए यह 50 से 300 रूपये किलो तक मिल रहा है, जबकि पपीता 40, 50 और 60 रूपये किलो की तीन दानों में और अमरूद 50 से 60 रूपये मिलो में उपलब्ध है।
सेब की ठंड में भी खूब डिमांड
दुकानदारों ने बताया कि वैसे तो ठंड में सभी फलों की डिमांड कम हुई है। इसी बीच फलों के राजा सेब अभी भी डिमांड में हैं। आगरा में अभी कई रेट में मिल रहा है। सबसे महंगा चाइना का सेब है जो 300 रूपये किलो मिल रहा है।
सर्दियों में हर रोज खाएं ये दो फल
सर्दी के मौसम में आप हर रोज ये दो फल खा सकते हैं। ये फल हैं पपीता और अमरूद। पपीता खाने से पाचन सुधरता है और त्वचा में निखार आता है। अमरूद में फाइबर होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। पपीता में पपेन नाम का एंजाइम, विटामिन ए और विटामिन सी पाए जाते हैं।