आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एसएन में एक सप्ताह में जन्म लेने वालीं 32 बेटियों का जन्मोत्सव मनाया, बेढ़ी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया। ( Agra News : 32 girl child baby birth day celebrate in SNMC, Agra#Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और आकांक्षा समिति द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज में पिछले एक सप्ताह में जन्म लेनी वालीं 32 बेटियों का जन्मदिन मनाया गया। उनके परिजनों को बेटी किट दी गईं।
बेटियों की पढ़ाई के लिए 25 हजार की आर्थिक सहायता
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगलम योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए उन्हें 25,०००/ रुपये की आर्थिक सहायता छह चरणों में प्रदान की जाती है।इस योजना में अब तक 21.04 लाख बेटियां लाभान्वित हुई हैं। निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र निराश्रित महिलाओं की मासिक पेंशन प्रति लाभार्थी 300/ रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000/ रुपये प्रतिमाह किया गया है।इस योजना के अंतर्गत 32.71 लाख महिलायें लाभान्वित हुई हैं। बेटियाँ देश की शान हैं उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने के लिए भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं बनायी गई है।