Saturday , 2 May 2026
Home आगरा Agra News: Site open for application in Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural), apply…#agranews
आगरा

Agra News: Site open for application in Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural), apply…#agranews

600

आगरालीक्स…प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में आवेदन के लिये खुली साइट, करें आवेदन. आगरा के 15 विकास खण्डों की कुल 690 ग्राम पंचायतों में 262 सर्वेयर/कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी…

परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण आगरा, रेनू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) में आवेदन के लिये साइट खुल गई है। पात्रों को आवदेन में कोई परेशानी न हो इसके लिये जनपद आगरा की 15 विकास खण्डों की कुल 690 ग्राम पंचायतों में 262 सर्वेयर / कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। सर्वेयर/कर्मचारियों द्वारा अपनी ड्यूटी की ग्राम पंचायत में जाकर आवास हेतु पात्रों का सर्वे और उनके डाटा फीडिंग का कार्य किया जायेगा।

चेहरा सत्यापन के बाद ही पात्रों का नाम होगा रजिस्टर्ड
उन्होंने बताया कि आवास प्लस की साइट पर सर्वेयर का चेहरा सत्यापन (Face Authentication) होने के उपरान्त ही आवास हेतु पात्र लाभार्थियों का नाम रजिस्टर्ड होगा जिससे सर्वेयर द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति से सर्वे का कार्य नहीं कराया जा सकता है। इस बार कुछ नये बिंदुओं को शामिल किया गया है तथा कुछ में बदलाव किया गया है। इसमें यदि घर में बाइक, लैंडलाइन फोन व फ्रिज है तो उसे आवास का लाभ दिया जायेगा। इसके अलावा मासिक आय सीमा 15000.00 रु० तक बढ़ा दी गयी है। वहीं यदि पात्र व्यक्ति स्वयं आवेदन करने पर भी पहले खुद के चेहरे का सत्यापन (Face Authentication) करना होगा। उसके बाद ही आवेदन होगा। योजना में महिला मुखिया के नाम ही आवेदन होगा। ऑनलाइन आवेदन में बैंक डिटेल, आधार नम्बर मनरेगा जॉब कार्ड नं० आदि की जानकारी देनी होगी।

पात्रों को नहीं होगी बिल्कुल परेशानी
ग्राम्य विकास विभाग की परियोजना निदेशक रेणु कुमारी ने बताया कि अगर लाभार्थी पात्र है तो उसे बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। सर्वे टीम उसके घर तक आएगी और निश्शुल्क रूप से उसका चयन करेगी। रोजगार सेवक, सफाई कर्मी, पंचायत सहायक, पंचायत सचिव या बीडीओ के द्वारा अथवा इनके नाम पर कोई भी व्यक्ति अनुचित लाभ की मांग करता है सीधे उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं,ऐसे व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।सर्वे के लिए जो भी सर्वेयर आएगा उसकी आईडी फेस आधारित है, मतलब उसी व्यक्ति के चेहरे से खुलेगी और बंद होगी। सर्वे काम कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर सकता है। सर्वेयर को पूरी बात बताएं और मांगी जा रही जरूरी जानकारी दें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Experts have advised changes to the office environment to address deteriorating mental health in Agra

आगरालीक्स…’कर्मचारी पर तनाव भारी!’ डेड लाइन, टारगेट, प्रॉफिट मार्जिन में उलझे लोग,...

आगरा

Obituaries of Agra on 1st May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

आगरा

Agra News: GM of North Central Railway inspected these stations, including Agra Cantt and Idgah…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट, ईदगाह सहित इन स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक...

error: Content is protected !!