बागपतलीक्स… भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बनाए गए 65 फीट ऊंचा मान स्तंभ मंच टूटा, सात की मौत, 75 घायल। ( Bagpat News : 7 died, 75 injured after stage collapse during Nirvana Laddu Parv Mahotsava#Bagpat)
बागपत में 25 साल से भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व का आयोजन किया जा रहा है, मंगलवार को बागपत के बड़ौत में श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मैदान में 65 फीट ऊंचा मान स्तंभ मंच बनाया गया था। मंच पर ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए, इससे बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सी टूटने से पूरा मंच नीचे आ गया। तेज आवाज के साथ ही भगदड़ मच गई। काफी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे।
हादसे में सात की मौत, 75 घायल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में 65 साल की कमलेश जैन, 40 साल के विनीत जैन, 24 साल की शिल्पी, 24 साल की ऊषा, 48 साल के अरुण, 35 साल के अमित, 66 साल के तरसपाल की मौत हो गई। जबकि 75 लोग घायल हो गए हैं।