आगरालीक्स…बांकेबिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा. वैष्णो माता मंदिर में भी किए दर्शन
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले वैष्णो माता मंदिर में दर्शन किए और फिर इसके बाद ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे. पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मथुरा वृंदावन की समृद्ध धार्मिक परंपरा की सराहना की. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कुछ समय बिताया और पूजा अर्चना की.
कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा. वैष्णो धाम से लेकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक चप्पे चप्पे पर पुलिसबल तैनात किया गया था. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की.