आगरालीक्स… कान्हा की मूर्ति के साथ सेल्फी ले रही दो बहनें 70 फीट नीचे गिर गईं, बरसना के राधा रानी मंदिर में हुए हादसे से खलबली मच गई, दोनों के गंभीर चीट आई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि 70 पफीट नीचे गिरने से हडडी टूट गई हैं।
आगरालीक्स आगरा रीजन में कान्हा की मूर्ति के साथ सेल्फी ले रही दो बहनें 70 फीट नीचे गिर गईं, राधा रानी मंदिर में हुए हादसे से खलबली मच गई, दोनों के गंभीर चीट आई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि 70 फीट नीचे गिरने से हडडी टूट गई हैं।
बुधवार को हरिद्वार के सहपुर लक्सर से मदन कुमार का परिवार राधारानी, बरसाना, मथुरा के के दर्शन के लिए आया था। दोपहर दो बजे मदन कुमार की दो बेटियां प्रिया (23) और शिवानी (22) मंदिर परिसर में सफेद संगमरमर की छतरी के पास बनी रेलिंग पर चढ़कर हाथ में कान्हा की मूर्ति लेकर सेल्फी खींच रही थीं। उनका संतुलन बिगड गया और एक के बाद एक दोनों बहनें नीचे गिर गई।
70 फीट नीचे गिरने से मची खलबली
तेज आवाज के साथ चीख पुकार मच गई, मंदिर परिसर से लोगों ने पहाडी की तरफ दौड लगा दी। लोगों ने दोनों बहनों को उठाया, एक के सिर में और एक के पैर में गंभीर चोट आई है, स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया, हादसे की जानकारी होने पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। हादसे के बाद काफी देर तक दोनों युवतियां बदहवास रहीं। मीडिया को प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बहनें सेल्फी ले रही थीं, अचानक गिर गईं।