आगरालीक्स आगरा में सुबह रोडवेज और निजी बस की आमने सामने की भीषण भिडंत में 4 की मौत हो गई, 15 लोग घायल हैं, इसमें बच्चे भी हैं। इन सभी को एसएन में भर्ती किया गया है।
आगरा जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह पौने चार बजे पथौली नहर के पास मलपुरा में आगरा की तरफ आ रही रोडवेज बस की सामने से आ रही निजी बस से भीषण भिडंत हो गई, हादसे की तेज आवास सुनकर स्थानीय लोग आ गए। दोनों बसों का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
एक बच्चा सहित 4 की मौत
बताया जा रहा है कि हादसे में एक बच्चा सहित 4 की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। इसमें भी कई बच्चे हैं, इन सभी को एसएन इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।
मां बाप की मौत, मासूम को गंभीर चोट

भीषण हादसे में एक बच्ची के मां बाप की मौत हो गई, बच्चे क हाथ में चोट आई है, उसके प्लास्टर लगाया गया है, बच्ची अपने मां पिता के साथ बस में थी, हादसे में उन दोनों की मौत हो गई।
म्रतकों के नाम
इंद्रजीत पुत्र श्रीकिशन सिंह और उनकी पत्नी रिंकी निवासी धिमाऊ बिल्हौर कानपुर देहात, बस चालक कल्लू पुत्र इलियास निवासी विधूना औरेया, देवांशी पुत्री अंकित निवासी सौरिख कन्नौज है।
घायलों की सूची

जाहरवीर बाबा के दर्शन करने जा थे लोग
कन्नौज से जाहरवीर बाबा, गोगाजी राजस्थान के दर्शन करने के लिए निजी बस से श्रदृालु जा रहे थे। जयपुर आगरा हाईवे पर सामने से राजस्थान की बस आ रही थी, निजी बस और राजस्थान डिपो की बस में भीषण भिडंत में बस के चालक की भी मौत हो गई है।
10 अगस्त को हादसे में सीएमओ डॉ लाजपत राय गंभीर
आगरा के एक बडे डॉक्टर सडक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हैं, हादसे में उनके ड्राइवर की मौत हो गई है।
आगरा के शहीद नगर निवासी सर्जन डॉ लाजपत राय ईएसआई, हॉस्पिटल आगरा में सीएमओ हैं, वे गुरुवार को कानपुर मुख्यालय में गाडी से अपने ड्राइवर प्रदीप और हॉस्पिटल के कर्मचारी रघुनाथ त्यागी के साथ गए थे। दोपहर में वे लखनऊ आगरा एक्सप्रेस से कानपुर से लौट रहे थे, कन्नौज के पास उनकी गाडी का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर गाडी डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इससे तीनों लोग गाडी में ही दब गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और कन्नौज के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
ड्राइवर की रास्ते में मौत, आगरा में भर्ती डॉ लाजपत राय गंभीर
उनके ड्राइवर प्रदीप की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि डॉ लाजपत राय को गंभीर चोट आई हैं। उनके हाथ और पैर काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें रात को ही कन्नौज से आगरा के हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। आगरा में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।