आगरालीक्स…. आगरा में रात को इंटर के छात्र की कार को ट्रैफिक सिपाही ने रोका, छात्र ने उन पर कार चढा दी, सिपाही बोनट पर बैठ गया, 500 मीटर तक कार के बोनट पर रहा, उसे पुलिस ने दबोच लिया और जेल भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में जगह जगह चेकिंग की जा रही है, बुधवार की रात को सुभाष पार्क चौराहे पर चेकिंग चल रही थी। यहां सदर की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को सिपाही नागेश कुमार ने रोकने के लिए कहा, कार सिपाही की तरफ आने लगी तो वे कार के बोनट पर बैठ गए। वे कार के बोनट पर 500 मीटर तक बैठे रहे, पुलिस कर्मियों ने कार चालक को दबोच लिया।
इंटरमीडिएट के सप्लीमेंट्री एग्जाम में पास होने के बाद दी थी पार्टी
कार चालक ने अपना नाम चिराग कुरैली निवासी खंदारी बताया है, उसने पुलिस को बताया कि उसकी इंटरमीडिएट में सप्लीमेंट्री आई थी, सप्लीमेंट्री एग्जाम में पास होने के बाद उसने दोस्तों को सदर में पार्टी दी थी और दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद लौट रहा था, पुलिस ने आरोपी चिराग कुरैशी को जेल भेज दिया है।
फाइल फोटो