Wednesday , 22 July 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Peters Superkings and Francis Avengers won their matches in Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Peters Superkings and Francis Avengers won their matches in Agra…#agranews

455

आगरालीक्स….आगरा में पीटर्स सुपरकिंग्स और फ्रांसिस एवेंजर्स ने जीते अपने मैच. सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित काजिको क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए मैच

सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित काजिको क्रिकेट टूर्नामेंट में आज लीजेंड वर्ग में दो मैच खेले गये। पहले मैच में टॉस पीटर्स सुपरकिंग्स ने जीता और लॉरेंस यूनाइटेड को बल्लेबाज़ी के लिये आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर में लॉरेंस यूनाइटेड ने 9 विकेट खोकर 114 रन बनाये। डॉ. सौरभ शर्मा ने 34 और सागर भटनागर ने 36 रन का योगदान दिया। पीटर्स सुपरकिंग्स चंदन कालरा और अनमोल असीजा ने दो-दो विकेट लिये। जवाब में खेलते हुए पीटर्स सुपरकिंग्स ने 17.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। चंदन कालरा ने 26 और राकेश विज ने 22 रन बनाये। लॉरेंस यूनाइटेड के गौरव टंडन और अरुण ने 2-2 विकेट लिये । इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चंदन कालरा को रामानंद चौहान द्वारा दिया गया।

दूसरे मैच में टॉस पॉल्स टाइटन ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 128 रन बनाये। शशांक कौल ने 59 और डॉ. शुभम जैन ने 23 रन का योगदान दिया। जवाब में फ़्रांसिस एवेंजर 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। सौरभ खन्ना ने 49 सुनील पराशर ने 20 और अर्पण भाटिया ने 29 रन नाबाद का योगदान दिया। पॉल्स टाइटन के डॉ. शुभम जैन ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अर्पण भाटिया को डॉ. हिमांशु यादव ने दिया।

इसे पूर्व मैच का उद्घाटन सैंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. पी. सिंह और सेंट पीटर्स कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा ने किया। अध्यक्षता काजिको इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक जय अग्रवाल ने की। संचालन डॉ. पराग गौतम ने किया। इस अवसर पर भारत महाजन, डॉ. राजीव फ़िलिप, अनमोल कोहली, अंकुर सिंह, मुकेश आसवानी, मुनीश गुप्ता, हर्ष महाजन, डॉ. विक्रम अग्रवाल, नवीन गोस्वामी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंपायर शुभम सिंह व भुवनेश चौधरी रहे। स्कोरिंग रोहित सिंह और कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Eklavya Sports Stadium Agra: DM Manish Bansal conducted a surprise inspection…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकलव्य स्टेडियम में पहुंचे डीएम. खुले बिजली के तार मिले....

स्पोर्ट्स

Agra News: Harsh, Gaurav, Sumukh, and Artur won the highest number of medals at the swimming competition held at St. Peter’s College..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में हुई तैराकी प्रतियोगिता. सुपर लीजेंड्स वर्ग...

स्पोर्ट्स

Agra News: 13-year-old Pranjal Hari Sharma from Agra won a bronze medal at the 25th International Open Karate Championship held in Malaysia…#agra

आगरालीक्स…आगरा के 13 साल के प्रांजल हरि शर्मा ने मलेशिया में हुई...

स्पोर्ट्स

Congratulation: India defeated Pakistan by 64 runs in the Women’s T20 World Cup. Deepti Sharma took five wickets

आगरालीक्स…बधाई हो, महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 64...

error: Content is protected !!