Friday , 11 September 2026
Home बिजनेस Agra News: CM Yogi in Agra-Youth should come forward, government is ready for every cooperation. Play your role in making UP a 1 trillion economy by 2029…#agranews
बिजनेस

Agra News: CM Yogi in Agra-Youth should come forward, government is ready for every cooperation. Play your role in making UP a 1 trillion economy by 2029…#agranews

442

आगरालीक्स…आगरा में बोले सीएम योगी—युवा आगे आएं, सरकार हर सहयोग को तैयार. यूपी को 2029 तक 01 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में निभाएं अपनी भूमिका. स्टार्टअप इंडिया पूरी दुनिया में छाया

अब हमारा युवा जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बनेगा, स्टार्टअप इंडिया पूरी दुनियां में छाया हुआ है, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में स्टार्टअप फील्ड में जो प्रभावी कदम उठाए गए उनका प्रतिफल है कि आज अकेले उत्तर प्रदेश में 14 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं उल्लेखनीय ये है कि इसमें भी 7 हजार अकेली महिला लीड कर रही हैं, सभी स्टार्टअप प्रारंभ करने वालों ने अलग अलग सेक्टर में नया कर के दिखाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगरा में आयोजित यूनिकॉर्न कंपनीज के कॉन्क्लेव में युवाओं के लिए एक जोश भरा. उन्होंने कहा कि युवा आगे आएं, सरकार हर सहयोग को तैयार. यूपी को 2029 तक 01 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में अपनी भूमिका निभाएं.

हर तरफ सिर्फ महाकुंभ की चर्चा
ग्रिफिन रिट्रीट के तत्वावधान में यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनीज के कॉन्क्लेव में भाग लेने होटल अमर विलास पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सभी का ब्रज भूमि में स्वागत है. उन्होंने यूनिकॉर्न कंपनीज कॉन्क्लेव को स्टार्टअप यूनिकॉर्न महाकुंभ कहते हुए कहा कि आज हर तरफ महाकुम्भ चर्चा में है, हमारे महाकुंभ की समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि रही है लंबे कालखंड से इसने हमारी संस्कृति को प्रभावित किया है। उन्होंने फिजिक्स बाला स्टार्टअप का उदाहरण देते हुए कहा कि क्या आप सोच सकते थे कि यूपी में फिजिक्स वाला भी यूनिकॉर्न बन सकता है, पहले छात्रों को अवसर नहीं मिलते थे प्रतियोगी छात्रों ने इसे हाथों हाथ लिया, अविकसित दूरदराज के क्षेत्रों तक फिजिक्स बाला पहुंचा, जब आइडिया के साथ टेक्नोलॉजी जुड़ती है फिजिक्सवाला यूनिकॉर्न बन जाता है।

यूपी में अपार संभावनाएं
सीएम येागी ने उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाओं वाले क्षेत्रों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में उत्पाद को फूड प्रोसेसिंग व एक्सपोर्ट के साथ जोड़ दें तथा वैज्ञानिक तरीके से सिंचाई, बुवाई करें तो तीन गुना तक उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में स्टार्टअप की अपार संभावनाओं को इंगित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन स्थलों की समृद्ध विरासत रखता हैं। महाकुंभ 3.5 लाख करोड़ की इकोनॉमी ग्रोथ देगा, विगत 20 दिन में अयोध्या में 700 करोड़ रुपए आए, ईको टूरिज्म में भी अपार संभावना छिपी हैं। एजुकेशन सेक्टर के साथ ही मेडिकल क्षेत्र में भी नवोन्मेष हो प्रत्येक जिले में सरकार मेडिकल कॉलेज खोल रही है सिर्फ 06 जिले और शेष हैं इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी पीएचसी को लगातार विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने से डॉक्टरों की अरुचि का जिक्र करते हुए बताया कि लगातार अच्छे डॉक्टर वहां तैनात करने हेतु प्रयास किया जा रहा है लेकिन गांव में भी अब इंटरनेट,टेक्नोलॉजी पहुंच गई है अब फिजिक्स वाला की तरह ही अच्छे डॉक्टर्स ऑनलाइन परामर्श हेतु उपलब्ध हो रहे हैं। इस क्षेत्र में भी स्टार्टअप की संभावना को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि सरकार हर स्तर पर सहयोग को तैयार है, आप स्टार्टअप शुरू करें और उत्तर प्रदेश को 2029 तक 01 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में अपनी भूमिका अदा करें।
कार्यक्रम को आर्थिक सलाहकार केपी राजू ने भी संबोधित किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: Panel discussion in Agra on “Beyond the Mandap: The Business of the Wedding Economy”…#agranews

आगरालीक्स…भारतीय शादियां अब केवल परंपराएं नहीं बल्कि एक बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन...

बिजनेस

23rd ARCASIA Forum begins in Agra; over 600 architectural experts from 24 Asian countries have gathered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 23वाँ आर्कएशिया फोरम शुरू. 24 एशियाई देशों के 600 से...

बिजनेस

Agra News: Deliberations held on making Agra a hub for wedding tourism…#agranews

आगरालीक्स…आगरा को वेडिंग टूरिज्म का कैपिटल बनाया जा सकता है. भारत की...

बिजनेस

Agra News: The Artist Guild of UP celebrated its first foundation day with great fanfare in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना...

error: Content is protected !!