Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स TCS Comapny Manager Manav Sharma death case Agra: Manav & Nikita came Agra for divorce#Agra
बिगलीक्स

TCS Comapny Manager Manav Sharma death case Agra: Manav & Nikita came Agra for divorce#Agra

712

आगरालीक्स ..Agra News : ..आगरा में टीसीएस कंपनी के मैनेजर ने पत्नी घर पर बोर ना हो इसके लिए बिप्रो में नौकरी लगवाई। कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद सुसाइड कर ली। पूरी खबर। ( TCS Comapny Manager Manav Sharma death case Agra: Manav & Nikita came Agra for divorce#Agra)


आगरा के डिफेंस स्टेट के रहने वाले मानव शर्मा ने 25 फरवरी को सुबह सुसाइड कर ली थी, मानव शर्मा टीसीएस कंपनी, मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर थे और 30 जनवरी 2024 को अरेंज मैरिज हुई थी। 23 फरवरी को ​मुंबई से पत्नी निकिता को साथ लेकर आगरा लौटे थे। 24 फरवरी को पत्नी निकिता को उसके घर बरहन छोड़ने गए वहां से लौटने के बाद 25 फरवरी की सुबह फांसी के फंदे पर लटक कर सुसाइड कर ली। तीन दिन बाद मानव शर्मा के मोबाइल से वीडियो मिला, इसके बाद थाना सदर में निकिता शर्मा सहित उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मानव की बहन ने भाभी पर लगाए गंभीर आरोप
टीसीएस कंपनी में मैनेजर मानव की बहन दिल्ली में रहती है, ​मानव की शादी निकिता से एक रिश्तेदार ने कराई थी वह उसे पहले से नहीं जानता था। उनका आरोप है कि मानव निकिता को खुश रखना चाहता था इसलिए वह शादी के बाद उसे अपने साथ मुंबई ले गया था। वह घर पर बोर ना हो इसके लिए निकिता की बिप्रो कंपनी में जॉब लगवा दी, एक साल तक सब ठीक चला लेकिन फरवरी में मानव के इंस्टाग्राम पर मैसेज आया, मैसेज करने वाली महिला ने ​आरोप लगाए कि उसकी साली के उसके पति के साथ​ रिलेशन है वह उसे समझाए, उससे पहले भी मानव के पास निकिता के संबंधों को लेकर इंस्टाग्राम पर मैसेज आए थे इसके बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा, मम्मी पापा भी मुंबई गए थे। कोई रास्ता ना निकलने पर दोनों तलाक लेने के लिए तैयार हो गए थे।


भाई को टार्चर किया, इसलिए सुसाइड कर ली
मानव शर्मा की बहन का आरोप है कि 24 फरवरी को वह निकिता को छोड़ने बरहन उसके घर गया था, वहां भाई को टार्चर किया गया कहा गया कि उसे तलाक नहीं लेने देंगे। पूरा परिवार जेल जाएगा, इससे वह परेशान हो गया। निकिता ने व्हाटस पर मैसेज भेजे थे इसमें वह कह रही थी कि वह कुर्सी पर खड़ा है वीडियो कॉल कर रहा है मैं दिल्ली में थी वह क्यों मानव को बचाने के लिए घर पर आई।


निकिता बोली शराब पीकर मारता था, ननद को भी बताया लेकिन नजरअंदाज कर दिया
निकिता शर्मा का भी एक वीडियो सामने आया। इसमें वह कह रही है कि मानव शराब पीने के बाद मारपीट करता था जो कुछ भी था वह उसका पास्ट था। मानव सुसाइड करने की कह रहा है यह उसकी बहन को भी बताया था लेकिन उसने कहा कि सो जाओ मेरी बात हो गई है वह ऐसा कुछ नहीं करेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!