आगरालीक्स..Agra News : वीडियो.. दर्दनाक हादसा, 10 दिन पहले शादी हुई, आगरा में पत्नी को पेपर दिलाने जा रहे युवक की कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत ( Agra News Video: Newly Married couple died after car hit bike in Agra #Agra)
गडसिया बयाना, राजस्थान के रहने वाले 22 साल के नरेंद्र की 10 दिन पहले राधा से शादी हुई थी, राधा इंटरमीडिएट में पढ़ रही है और परीक्षा चल रही थी। शनिवार को नरेंद्र बाइक से गांव से पत्नी राधा को इंटरमीडिएट का पेपर दिलाने के लिए कागरौल लेकर आ रहा था।
कार ने बाइक में मारी टक्कर, नरेंद्र की मौके पर मौत
नरेंद्र बाइक से पत्नी राधा को लेकर पेपर दिलाने के लिए जा रहा था, फतेहपुर सीकरी में नूरपुर नहर के पास सामने से आ रही कार ने नरेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राधा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राधा को सीएचसी पर भर्ती कराया उनके परिजन भी आ गए।
इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत
नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई, गंभीर घायल राधा को सीएचसी से एसएन रेफर कर दिया गया। यहां राधा की भी मौत हो गई। शादी के 10 दिन बाद ही पति पत्नी की मौत से कोहराम मचा हुआ है।