आगरालीक्स…Agra News : आगरा में महाकुंभ संगम का 12 हजार लीटर जल पहुंचा, कल महाकुंभ में स्नान न करने वाले लोगों को जल वितरित किया जाएगा। जानें कैसे मिलेगा जल ( Agra News : 12000 Liter Sangam Jal reaches Agra, Distribution on 4th Match from Eklavaya Stadium#Agra)
महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिरात्रि पर हो गया लेकिन बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने से रह गए हैं। इन लोगों के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में अग्निशमन विभाग की गाड़ियों से संगम का जल भेजा गया है।
आगरा में पहुंचा 12 हजार लीटर जल
आगरा में अग्निशमन विभाग की गाड़ी 12 हजार लीटर संगम का जल लेकर रविवार को आ गई। इस जल का वितरण किया जाएगा, जिससे जो लोग संगम में स्नान नहीं कर पाए हैं वे इस जल से अपने घर पर स्नान कर सकते हैं।
एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में कल यानी चार मार्च को होगा वितरण
अग्निशमन विभाग की गाड़ी से 12 हजार लीटर जल लाया गया है। इसका वितरण कल यानी चार मार्च को सुबह 10 बजे से एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में किया जाएगा, जल लेने के लिए लोग अपने पात्र साथ लेकर जाएं। जल समाप्त होने तक वितरण जारी रहेगा।