आगरालीक्स…Agra News : आगरा में कॉलोनी का फर्जी नक्शा बनाकर बेच दिए प्लाट, एक अरेस्ट। ( Agra News : One arrest for sold plots with Fake map of colony#Agra)
आगरा के बुंदू कटरा सदर की रहने वाली ममता गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाए हैं कि उनके पति विनोद गुप्ता ने साझीदारों के साथ मिलकर 2013 में साझीदारों के साथ मिलकर किसान कपूरचंद, किशन चंद से अपने नाम कराया था, इसमें से तीन खसरों का बैनामा कपूरचंद और किशन सिंह ने सीधे ममता गुप्ता उनके रिश्तेदारों राहुल गुप्ता, नीतू गुप्ता के नाम किया था। इस जमीन पर श्री बालाजी गोकुल कॉलोनी बनाई। इसमें 34 प्लाट थे, 2013 से 2016 के बीच ये प्लाट बेच दिए गए।
कमीशन एजेंट को पुलिस ने किया अरेस्ट
ममता गुप्ता का कहना है कि उनके यहां कमीशन एजेंट सेमरी का ताल निवासी मनोज का काम करता था। उसने साल 2020 में कपूरचंद से तीन खसरों का मुख्तारनामा अपने नाम कर लिया। साजिश के तहत कपूरचंद और किशन सिंह के साथ मिलकर पहले से बिक चुके प्लाटों को दूसरे लोगों को बेच दिया। खरीदार जब कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला। एसीपी सदर विनायक भोंसले का मीडिया से कहना है कि इस मामले में मनोज के साथ ही कपूर चंद और किशन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मनोज को अरेस्ट कर लिया है, कपूरचंद पहले से ही जेल में है।