आगरालीक्स..Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की सुसाइड के बाद पत्नी निकिला घर आई। लैपटॉप और फ्लैट की चाबी के बारे में पूछा। चैट में एक युवक का नाम भी आया सामने। ( Agra News : Wife Nikita ask for Laptop, Mobile & Flat Key )
आगरा के डिफेंस एस्टेट कॉलोनी के रहने वाले टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह सुसाइड कर ली थी। सुबह सात बजे पत्नी निकिता और उनके परिजन बरहन से आगरा उनके आवास पर पहुंचे। मानव की बहन आकांक्षा का आरोप है कि घर पर पहुंचते ही निकिता ने लैपटॉप और मोबाइल के बारे में पूछा। इसके बाद मुंबई के फ्लैट की चाबी मांगने लगी। पति की मौत पर पत्नी के इस तरह के व्यवहार से हर कोई दंग रह गया था। मानव शर्मा के परिजनों को भी बेटे की मौत के गम में कोई होश नहीं था। 27 फरवरी को जब आकांक्षा ने मानव शर्मा के मोबाइल को अनलॉक करा कर आन किया तो होश उडत्र गए। मानव शर्मा का सुसाइड करने से पहले का वीडियो मिला जिसमें वह पत्नी निकिता पर गंभीर आरोप लगा रहा था और सुसाइड से पहले 24 फरवरी की सुबह चार बजे तक उसकी निकिता से चैट हुई थी। पांच बजे के बाद निकिता ने वाइस कॉल की लेकिन वह मानव ने नहीं उठाई, इसी दौरान मानव ने सुसाइड कर ली थी।
चैट में एक युवक का नाम भी आया
24 फरवरी को मानव शर्मा और निकिता के बीच की चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस चैट में मानव शर्मा कह रहा है कि अभी मैने फोन मिलाया था तो बिजी क्यों जा रहा था वह एक युवक का नाम चैट में लिखकर कहता है कि उससे बात कर रहीं थी, मैं अब उसकी पत्नी को भी बताउंगा।
सर्विलांस टीम निकिता की तलाश में जुटी
निकिता का मोबाइल 28 फरवरी को दीवानी के पास आकर बंद हो गया। पुलिस सर्विलांस टीम निकिता की तलाश में जुटी हुई है, उसके आनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन का भी पता लगाया जा रहा है जिससे पता चल सके कि वह कहां है।