आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद पहली बार आगरा दौरे पर. विजय नगर घर जाएंगे तो कैलाश मंदिर में करेंगे दर्शन. स्व. अजय प्रकाश को देंगे श्रद्धांजलि..जानिए इनका पूरा कार्यक्रम
आगरा के विजय नगर कॉलोनी में रहने वाले ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद पहली बार आगरा अपने निवास स्थल पर आएंगे. 8 और 9 मार्च को मुख्य चुनाव आयुक्त आगरा दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो अपने घर जाएंगे और कैलाश मंदिर में दर्शन करेंगे. शांतिवेद अस्पताल के संस्थापन स्व. अजय प्रकाश को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे और चैंबर की बैठक में भी शामिल होंगे. प्रशासन की ओर से इनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है.
पहले दिन का ये हैं कार्यक्रम
8 मार्च को सुबह छह बजे दिल्ली से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आगराके लिए रवाना होंगे और सुबह 9 बजे न्यू विजय नगर कॉलोनी पहुंचेंगे. यहां से 10 बजे कैलाश मंदिर सिकंदरा जाएंगे और दर्शन करेंगे. 40 मिनट तक कैलाश मंदिर में समय व्यतीत कर ये 11 बजकर 10 मिनट पर सरस्वती शिश/विद्या मंदिर एत्माद्दौला जाएंगे. 12 बजे यहां से पुरानी विजय नगर कॉलोनी शांति वेद अस्पताल पहुंचेंगे जहां स्व. डॉ. अजय प्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद यहां से डॉ. श्री राकेश गुप्ता के निवास पर जाएंगे. दोपहर एक बजे नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के आफिस जाएगे दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर न्यू विजय नगर कॉलोनी पहुंचेंगे. इसके बाद मंडलायुक्त और डीएम से घर पर ही मुलाकात करेंगे. रात्रि को यहां विश्राम करेंगे
रविवार का कार्यक्रम
रविवार सुबह पौने सत बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर विजय नगर कॉलोनी जाएंगे. इसके बाद कमला नगर जाएंगे. दोपहर साढ़े 12 बजे पीली कोठी स्थित सुरेश चंद्र गुप्ता के निवास पर पहुूंचेंगे. यहां से दोपहर दो बजे नई दिल्ली के लिए सड़क मार्ग द्वारा रवाना हो जाएंगे.