वृंदावनलीक्स… संत प्रेमानंद महाराज की कल से होली तक यानी 14 मार्च तक रात्रि दो बजे की पदयात्रा नहीं निकलेगी। जानें कारण ( Vrindavan News : Sant Premanand Maharaj Padyatra stop between 10th to 14th March 2025#Vrindavan)
वृन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि दो बजे पदयात्रा निकलती है, पदयात्रा के दौरान उनके दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। होली के चलते वृन्दावन में भीड़ भी बढ़ने लगी है, इससे पदयात्रा में लोगों की संख्या भी बढ़ रही है।
10 से 14 मार्च तक नहीं निकलेगी पदयात्रा
श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन, के अनुसार, 10 से 14 मार्च 2025 तक रात दो बजे तक संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा नहीं निकलेगी, स्वास्थ्य की अनुकूलता के कारण पदयात्रा ना निकालने का निर्णय लिया गया है।