आगरालीक्स….आगरा में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह. बच्चों के गायन और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेशीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा,आगरा का रंगारंग होली मिलन समारोह वाजपेई आश्रम विवेकानंद पुरम,पश्चिम पुरी में संपन्न हुआ। जिसमें आगरा महानगर के कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पंडित भुवनेश चंद्र मिश्र ने की तथा पंडित अरविंद कुमार मिश्र पूर्व विभागाध्यक्ष विधि संकाय,आगरा कॉलेज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पंडित देवेश बाजपेई,पंडित रामेंद्र कुमार शुक्ल, पंडित उमेंद्र नारायण शुक्ल, पंडित महेश प्रकाश शुक्ल, डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी पूर्व अध्यक्ष आईएमए, विवेक त्रिगुणायत, पंडित नरेंद्र कुमार अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे। समारोह का संचालन संस्था के महामंत्री अभिनव अवस्थी और मोहित द्विवेदी द्वारा किया गया।
समारोह में प्रतिष्ठित कलाकारों और समाज के बच्चों ने गायन और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।आकाशवाणी की प्रख्यात गायिका मनोरमा तिवारी और सांस्कृतिक मंत्री रश्मि मिश्रा ने अपने उत्कृष्ट गायन से समारोह में चार चांद लगा दिए।प्रतिष्ठित संगीत कलाकार आनंद जैन ने बांसुरी वादन और गायन से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।इस अवसर पर राधा कृष्ण के स्वरूपों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली।इस अवसर पर कान्यकुब्ज परिवार के बच्चों ने भी गायन और नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।आद्या द्विवेदी ने गायन और गिटार वादन और गायन प्रस्तुत किया और नंदिनी दीक्षित व सृष्टि दीक्षित ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जब कि अक्षत मिश्र,सक्षम मिश्र,शौर्य दुबे,अनिका दुबे ने मंत्र मुग्ध कर देने वाली गायन प्रस्तुतियां दी।शिवांक दुबे ने बांसुरीवादन से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित अशोक दुबे,कोषाध्यक्ष पंडित आलोक दुबे, मीडिया मंत्री पंडित प्रदीप द्विवेदी, संगठन मंत्री पंडित अखिलेश मिश्र,मंत्री पंडित मनोज मिश्र ने मंच संयोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं संभाली।इस अवसर पर पंडित एम ०पी ०शुक्ल जी ने संस्था को 11000 रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की।इस अवसर पर पूर्व महामंत्री डॉक्टर अजय दुबे,संस्था के उपाध्यक्ष पंडित अशोक दीक्षित, संगठन मंत्री श्रीमती रेखा तिवारी,डॉक्टर निधि मिश्रा,पंडित अखिलेश मिश्र,डॉक्टर शालिनी दुबे,डॉक्टर रतन मिश्र,डॉक्टर राकेश मिश्र,संस्था के मंत्री पंडित विचित्र प्रकाश दीक्षित,संस्था के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित स्नेह कुमार द्विवेदी,पंडित सुदेश मिश्र,पंडित अनुज अवस्थी,मंत्री पंडित आशीष द्विवेदी,मंत्री श्रीमती तनुजा द्विवेदी,पंडित संजीव कुमार मिश्र, पंडित विवेक दीक्षित, पंडित राजीव पांडे,पंडित ओम प्रकाश मिश्र,पंडितनिश मिश्र,पंडित संदीप दुबे,पंडित प्रदीप दुबे,पंडित अमिताभ दुबे,पंडित दिलीप दुबे,पंडित विमलेश द्विवेदी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।संस्था के अध्यक्ष पंडित भुवनेश चंद्र मिश्र ने समारोह में पधारे सभी सम्मानित सदस्यों और अतिथियों का आभार जताया और समारोह के समापत की घोषणा की।