आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में यूपी बोर्ड की कॉपी की मूल्यांकन वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी की निगरानी में होगा। इसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। ( Agra News : UP board evaluation from 19th March 2025 #Agra)
यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा हो चुकी है। 19 मार्च से कॉपी का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए नेशनल मॉडल उत्तर माध्यमिक विद्यालय मउ रोड, राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज, नगर निगम इंटर कॉलेज ताजगंज और आरबीएस इंटर कॉलेज खंदारी को केंद्र बनाया गया है।
केंद्र पर 332 मुख्य परीक्षक
यूपी बोर्ड के मूल्यांकन के लिए केंद्र पर 332 मुख्य परीक्षक और 3174 परीक्षक तैनात किए गए हैं। मोबाइल साथ नहीं ले जा सकेंगे और वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी से निगरानी होगी।