आगरालीक्स…आगरा में इस रविवार और ईद की छुट्टी वाले दिन भी खुलेंगी बैंकें. डीएम ने जारी किए अदेश
31 मार्च को चालू वित्त वर्ष 2024—25 समाप्त होने जा रहा है. ऐसे में अधिक लेन—देन बैंकों में होगा. इसको लेकर जिलाधिकारी आगरा अरविंद मल्लपप्पा बंगारी ने 30 मार्च रविवार और 31 मार्च को भी बैंकें खोलने के आदेश जारी किए हैं.
आदेश के तहत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा जी ने मुख्य कोषाधिकारी, कोषागार आगरा एवं समस्त बैंक की शाखाऐं आगरा को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 30 मार्च, 2025 को रविवार व दिनांक 31 मार्च, 2025 को ईद-उल-फितर का त्यौहार होने के कारण साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश में चालू वित्तीय वर्ष 2024-2025 की समाप्ति/अत्यधिक लेन-देन होने के कारण कोषागार/उपकोषागार एवं शासकीय कार्य करने वाली समस्त एजेन्सी बैंक शाखाएँ उक्त दिनांकों को खोला जाना सुनिश्चित करेंगे.