आगरालीक्स…राजा की मंडी का दरियानाथ मंदिर, दो दिन पहले तक अधिकतर लोग नहीं जानते थे इस मंदिर के बारे में…कल सीएम योगी आदित्यनाथ इस मंदिर में करेंगे दर्शन….जानें टाइमिंग
आगरा के राजा की मंडी में प्राचीन श्री दरियानाथ मंदिर है. दो दिन पहले तक इस मंदिर के बारे में आगरा के अधिकतर लोग बिल्कुल भी नहीं जानते थे, लेकिन जब से ये पता चला है कि सीएम योगी आदित्यनाथ इस मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं तो इस मंदिर के बारे में लोग जानने को उत्सुक हो गए हैं. राजा की मंडी स्थित दरियानाथ मंदिर में आज मंगलवार से नाथ संप्रदाय के ब्रहमकालीन महंत योगी सिद्धनाथ के शंखढाल कार्यक्रम शुरू हो गया है. कल यानी 26 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्षपीठााधीश्वर योगी आदित्यनाथ को यहां बग्घी में बिठाकर लाया जाएगा.
मंदिर में पूजन करके धर्मसभा को संबोधित करेंगे सीएम
मंदिर के महंत दीदारनाथ और संपूर्णानंद ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ भैरों बाबा का पूजन करके धर्मसभा को भी संबोधित करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष योगी पीर बालकनाथ महाराज व महंत पीर योगी शेरनाथ महाराज सहित 18 रमतों के संत भी शामिल होंगे.
जानें सीएम योगी आदित्यनाथ के आने का समय
बुधवार 26 मार्च को सीएमयोगी आदित्यनाथ दोपहर दो 12 बजे गोरखपुर से खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे और यहां से 12 बजकर 20 मिनट पर राजा की मंडी स्थित दरियानाथ मंदिर पहुंचेंगे. यहां पर एक घंटे रहेंगे. दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर वे अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जीआईसी मैदान में आयोजित सुशासन मेले में शामिल होंगे. यहां सीएम योगी 635 करोड़ रुपये के 128 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और फिर 2 बजकर 50 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लए प्रस्थान कर जाएंगे.