आगरालीक्स…आगरा में गर्मी के तल्ख तेवर, दोपहर में तेज धूप ने झुलसाया. जानें आज का तापमान
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. आज दोपहर को इतनी तेज धूप थी कि एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. गर्मी का असर बाजारों में भी दिखाई देने लगा है. दोपहर के समय अधिकतर बाजार खाली ही रहे. इसके अलावा सड़कों पर भी आम दिनों की अपेक्षा चहलकदमी कम दिखाई दी. लोग तेज धूप में खुद को बचाते हुए नजर आए. ताजमहल, आगरा किला पर भी पर्यटकों की संख्या दोपहर में कम हुई है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/03/25) 39.1
Departure from Normal(oC) 4.4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/03/25) 19.4
Departure from Normal(oC) 0.4