आगरालीक्स…आगरा में बिहार से आ रहा था गांजा, यहां से राहगीरों को बेचा जाता था. पुलिस को करीब 58 किलो गांजा मिला, छह तस्कर भी अरेस्ट किए इनमें तीन आगरा के तो तीन बिहार के..जानें क्या हैं इनके नाम
आगरा में पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए करीब 57 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी मार्केट की कीमत 5.80 लाख रुपये है. पुलिस ने छह तस्कर भी अरेस्ट किए हैं जिनमें से तीन आगरा के हैं और तीन बिहार के.
बिहार से हो रही थी आगरा में सप्लाई
पुलिस ने खुलासा करते हुए जानकारी दी कि आगरा में बिहार से गांजा भेजा जा रहा था जिसे दिल्ली, यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश में भेजा जाता था.
पकड़े गए तस्करों के नाम
सुरजीत यादव, भूपेंद्र सिंह, श्याम राठौर तथा तीन लाल बाबू सिंह, उमेश् कुमार और अर्जुन हैं. ये लोग आगरा में राहगीरों को गांजा बेचा करते थे. पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल, एक कार, एक बाइक बरामद किया है.