आगरालीक्स…आगरा में बाबा श्याम के भजनों से गूंजेगा जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर. कोलकाता, भीलवाड़ा, ग्वालियर और आगरा के भजन गायक अपने मधुर स्वर से रिझाएंगे श्याम बाबा को
श्री श्याम कृपा सेवक परिवार की ओर से स्थापना दिवस पर दो दिवसीय श्री श्याम आराधना महोत्सव का 9 व 10 अप्रैल को आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार को विजय नगर स्थित कलेवा रेस्टोरेंट पर महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर पदाधिकारियो ने दी। संस्थापक गणेश चतुर्वेदी ने बताया कि स्थापना दिवस की तैयारियां जोरो से चल रही है। श्याम जगत के कोहिनूर कहे जाने वाले कोलकाता से भजन गायक सौरभ शर्मा, भीलवाड़ा से राजू अलबेला, ग्वालियर से ऋषिका ठाकुर और आगरा से प्रखर लोहिया 10 अप्रैल को जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर परिसर में अपने मधुर स्वर से श्याम बाबा को रिझाएंगे।
समिति से जुड़ें रजत अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव में श्याम बाबा का भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, श्याम रसोई, अरदास कीर्तन, अखंड ज्योति, पुष्प और इत्र वर्षा होगी । रमणीक श्रंगार में विराजमान खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए कीर्तन में भक्तो का हुजूम उमड़ेगा । 9 अप्रैल को खाटूश्याम मंदिर पर श्याम नाम की मेहंदी उत्सव और सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा।