आगरालीक्स…इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के नए चेयरमैन बने सीएस शेट्टी. जानिए कौन हैं सीएस शेट्टी जो संभालेंगे आईबीए चेयरमैन का पद
एसबीआई चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी (सीएस शेट्टी) को इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने नया चेयरमैन चुना है. आईबीएस की शुक्रवार को हुई आम बैठक में यह फैसला लिया गया है. सीएस शेट्टी स्टेट बैंक आफ इंडिया के चेयरमैन हैं. सीएस शेट्टी ने 1988 में पीओ के तौर पर एसबीआई में ज्वाइन किया था. उन्होंने कृषि विज्ञान में सनातक किया है और जनवरी 2020 में उन्हें प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था. पिछले साल 28 अगस्त 2024 को उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया के नये चेयरमैन के रूप में पद ग्रहण किया था. इन्होंने भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न स्तरों पर 35 वर्षों से अधिक समय तक सेवा की है.
इसके अलावा यूनियन बैंक आफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी ए मणिमेखलाई, पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्वरूप कुमार साहा और बैंक और बहरीन एंउ कुवैत के क्षेत्रीय प्रमुख् एवं मुख्य कार्यकपाल अधिकारी (भारत) माधव नायर डिप्टी चेयरमैन चुने गए हैं. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बी रमेश बाबू को आईबीए का मानद सचिव नियुक्त किया गया है.