आगरालीक्स…ईद पर ताजमहल में एंट्री फ्री रहेगी. दो घंटे के लिए पर्यटकों फ्री में देख सकते हैं ताजमहल
ईद पर ताजमहल में एंट्री फ्री रहेगी. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. जारी किए गए आदेशों के तहत ईद पर ताजमहल में दो घंटे सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक सभी भारतीय और विदेशी पर्यटकों को फ्री एंट्री मिलेगी. इसके लिए उनका कोई टिकट नहीं लगेगा लेकिन मुख्य मकबरे पर जाने के लिए 200 रुपये का टिकट लागू रहेगा. इसमें किसी भी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी.
ईद 31 मार्च को या फिर एक अप्रैल को हो सकती है, इसका निर्धारण एक दिन पहले चांद दिखने के साथ ही हो जाएगा. अगर 30 मार्च को चांद दिख जाता है तो ईद 31 मार्च की होगी और अगर चांद 31 मार्च को होती है तो एक अप्रैल को ईद होगी. ऐसे में ताजमहल में फ्री एंट्री 31 मार्च को या फिर एक अप्रैल में से किसी एक ही दिन होगी.