आगरालीक्स…Agra News : आपकी पाचन क्रिया गड़बड़ा रही है तो मस्तिष्क में गड़बड़ी है, ( Agra News : Digestive problems due to Gut-Brain Axis #Agra )
आगरा क्लब में शुक्रवार को आयोजित उत्तर प्रदेश के फिजियोलॉजिस्टों का प्रतिष्ठित वार्षिक सम्मेलन में “साइको-न्यूरोफिजियोलॉजी” पर चर्चा की गई। मानसिक तनाव, चिंता, नींद की गड़बड़ी, और भावनात्मक असंतुलन अनेक शारीरिक बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। योग, ध्यान, संतुलित आहार और अनुशासित जीवनशैली इन समस्याओं का प्रभावी समाधान बन सकते हैं।वैज्ञानिक शोध यह स्पष्ट कर रहे हैं कि मस्तिष्क और पाचन तंत्र (Gut-Brain Axis) का गहरा संबंध हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। माइंड-बॉडी मेडिसिन दर्शाता है कि मन की स्थिति और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के बीच सीधा संबंध है। तनाव कम करने से अनेक रोगों में सुधार संभव है। योग और साइकोन्यूरोइम्यूनोलॉजी नियमित योगाभ्यास से मानसिक संतुलन के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। गट-ब्रेन एक्सिस (Gut-Brain Axis):
अस्वस्थ पाचन क्रिया से मानसिक रोगों की संभावना बढ़ती है। उचित आहार और जीवनशैली अपनाकर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।