Wednesday , 22 July 2026
Home यूपी न्यूज The bride sits in protest by putting up a tent outside her in-laws’ house…#upnews
यूपी न्यूज

The bride sits in protest by putting up a tent outside her in-laws’ house…#upnews

436

यूपीलीक्स…ससुराल के बाहर टैंट लगाकर धरने पर बैठी दुल्हन. 12 फरवरी को हुई थी शादी. विदेश में हनीमून मनाया. अब पति ने कही ऐसी बात, दुल्हन हो गई नाराज…

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दुल्हन अपनी ही ससुराल के बाहर टैंट लगाकर धरने पर बैठ गई है. 12 फरवरी को शादी हुई थी और नए नवेले पति—पत्नी बाली में हनीमून मनाकर लौटे. आरोप है कि लेकिन अब उसके पति ने 50 लाख रुपये की डिमांड कर दी है और पैसे न देने पर उसे घर से निकाल दिया है. इस पर पत्नी ससुराल में घर के बाहर टैंट लगाकर धरने पर बैठ गई है.

बाली में मनाया हनीमून
मामला कोतवाली क्षेत्र के एटूजेड कॉलोनी का है. बुढ़ाना की रहने वाली शालिनी सिंघल की शादी 12 फरवरी को इसी कॉलेोनी में रहने वाले प्रणव सिंघल के साथ हुई थी. प्रणव सिंघल आर्किटेक्ट है. शानी सोलिटेयर होटल में धूमधाम से हुई थी. शादी के तीसरे दिन ही शालिनी और प्रणव हनीमून मनाने इंडोनेशिया के बाली चले गए. करीब 10 दिन बाद दोनों वापस लौटै. इसके बाद 6 मार्च को होली का त्योहार मनाने शालिनी अपने मायके चली गई.

ससुराल में नहीं मिली एंट्री
30 मार्च को होली के बाद जब वह अपने ससुराल लौटी तो उसे अंदर नहीं घुसने दिया. आरोप है कि ससुरालियों ने उससे 50 लाख रुपये दहेज की डिमांड की और पैसे न देने पर घर में घुसने से मना कर दिया.. शालिनी का आरोप है कि उसके पति ने कहा कि शादी में बहुत खर्च हुआ, 50 लाख लेकर आओ. घर बनाने में भी काफी पैसा लगा है. 50 लाख लाओगी तभी तुम्हें रखेंगे नहीं तो यह रिश्ता यहीं खत्म हो जाएगा. इस पर शालिनी ने पूलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने पर भी दरवाजा नहीं खोला.

धरने पर बैठी शालिनी
इस पर शालिनी ससुराल में घर के बाहर टैंट लगाकर धरने पर बैठ गई है. यहां उसके पिता पवन सिंघल भी हैं. उन्होंने बताया कि शालिनी की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार सबकुछ दिया था लेकिन ससुरालियों का लालच बढ़ गया है और वे शालिनी को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं. इस मामले में सीओ नई मंडी रूपाली राय चौधरी ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं दी है. अगर समस्या है तो लिखित में दें. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra News: ADA sealed 22 structures in Agra. The ADA’s bulldozer also razed an unauthorized colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 22 निर्माणों को एडीए ने किया सील. एक अनाधिकृत कॉलोनी...

यूपी न्यूज

Cashless medical scheme and DBT distribution launch in UP..#upnes

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण का शुभारंभ....

यूपी न्यूज

As the number of flights from Agra decreased, the scope of Noida International Airport expanded

यूपीलीक्स…आगरा से विमानों की संख्या घटी तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दायरा...

यूपी न्यूज

Major accident: Trainer aircraft crashes in Kasganj….#upnews

यूपीलीक्स…बड़ा हादसा, कासगंज में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश. महिला पायलट हुई गंभीर...

error: Content is protected !!