आगरालीक्स…Agra News : आगरा में डेंगू के केस लगातार मिल रहे हैं, दो बच्चों सहित छह डेंगू के नए मरीज मिले हैं। इन सभी का घर पर ही इलाज चल रहा है। ( Agra News : 6 new case of Dengue in Agra #Agra)
आगरा में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही डेंगे नए मरीज बढ़ रहे हैं जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार, आगरा में डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। इन छह मरीजों में दो बच्चे भी हैं। सभी मरीज ठीक हैं। इस साल अभी तक डेंंगू के 18 मरीज मिल चुके हैं। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू के मरीज भी बढ़ने लगे हैं।