आगरालीक्स…आगरा में अब शेर सिंह राणा ने दी सांसद रामजीलाल सुमन को चेतावनी. राणा सांगा की जयंती पर 12 अप्रैल को किया जाएगा ये काम
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद से मामला ठंडा नहीं पड़ रहा है. इस बयान से आक्रोशित करणी सेना ने 26 मार्च को आगरा के हरीपर्वत स्थित सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर जाकर जमकर तोड़फोड़ की थी और उपद्रव किया था. लेकिन अब आरजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने भी सपा सांसद को चेतावनी दी है.
आगरा में घायल हुए युवक को अस्पताल में देखने पहंचेशेर सिंह राणा ने सीएम योगी से गुजारिश की है. उन्होंने सीएम से कहा है कि वह सांसद रामजीलाल सुमन पर एनएसए लगा दें. बाद में वह उन्हें काबुल में बाबर की कब्र वाले कमरे में ही बंद कर आएंगे. उन्होंने काबुल का रास्ता भी देखा है.
12 अप्रैल को रक्त स्वाभिमन रैली
उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल् को कुबेरपुर में राणा सांगा की जयंती पर रक्त स्वाभिमान रैली निकाली जाएगी. इसमें पूर्व सीएम व बसपा अध्यक्ष मायावती को भी निमंत्रण भेजेंगे. उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ यादवों को ही नौकरियों में भर्ती किया है. दलितों को गुमराह करने का काम किया है. अब दलित कार्ड चलने वाला नहीं है.