आगरालीक्स…आगरा में अब संजय प्लेस में राणा सांगा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव. सीएम को बताया—इस जगह लगा सकते हैं मूर्ति
आगरा में फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने जहां आगरा गेट पर मेवाड़ के राजा राणा सांगा की प्रतिमा लगाने का ऐलान किया है तो वहीं अब एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह ने सीएम योगी के सामने शहर के संजय प्लेस में राणा सांगा की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव रखा है. विधायक ने सीएम से मुलाकात में अपनी बात रखी.
प्रस्ताव में विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने बताया कि संजय प्लेस में स्पीड कलर लैब के पास पर्याप्त स्थान है, ऐसे में यहां पर राणा सांगा की मूर्ति स्थापित की जा सकती है.. इसके अलावा भी कई और जगहों के विकल्प प्रस्ताव में रखे गए हैं. सीएम योगी ने भी उनकी बात पर सहमति जताई है.