आगरालीक्स…वक्फ संशोधन बिल को लेकर आगरा में अलर्ट. पुलिसबल ने किया संवेदनशील और मिश्रित आबारी में फ्लैग मार्च. इमाम व मुस्लिम नागरिकों के साथ की गोष्ठी
लोकसभा में पेश होने केबाद वक्फ संशोधन बिल को लेकर राज्यसभा में इस समय चर्चा चल रही है. एक ओर एनडीए द्वारा इस संशोधन बिल का समर्थन किया जा रहा है तो वहीं विपक्ष द्वारा इसको लेकर जमकर विरोध किया जा रहा है और हंगामा हो रहा है. वहीं देश में भी इस वक्फ संशोधन बिल को लेकर इस समय अलर्ट जारी किा गया है. आगरा सहित पूरे यूपी में भी इसको लेकर अलर्ट है.
आगरा में आज विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश् से थाना प्रभारी द्वारा संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया. इसके अलावा कोतवाली थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के इमाम, मुतवल्ली व अन्य मुस्लिम नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर संवाद किया शांति व्यवस्था/सौहार्द कायम रखने की अपील की. साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और कानून का पालन करने हेतु जागरूक किया गया. इसके अलावा एसीपी_ताजसुरक्षा व थाना प्रभारी ताजगंज द्वारा क्षेत्र के इमाम, मुतवल्ली व अन्य मुस्लिम नागरिकों के साथ भी गोष्ठी की गई और शांति व्यवस्था/सौहार्द कायम रखने की अपील की.