आगरालीक्स…Agra News : आगरा में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगा है, क्या बचाव करें और कहां मिलेगा इलाज। ( Agra News : Treatment facility for heat stroke patients in Agra #Agra )
मौसम वैज्ञानिकों द्वारा आगरा में हीट वेव, लू-तापघात ज्यादा दर्ज किए जाने की संभावना व्यक्त की गई है , जिलाधिकारी महोदय ने इस हेतु सभी कार्यालयों में छाया, शुद्ध पेयजल,ओआरएस के समुचित प्रबंध करने तथा आमजन में जन जागरूकता करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि जनपद में हीट एक्शन प्लान के अंतर्गत जिला अस्पताल में 01, सीएचसी पर 18, यूपीएचसी पर 30 तथा पीएचसी पर 45 कूल रूम की व्यवस्था है साथ ही 79 एम्बुलेंस भी सेवा हेतु तैयार हैं, हीट स्ट्रोक से मृत्यु की दशा में कंपनसेशन की भी जानकारी दी गई।
संचारी रोग नियंत्रण के लिए चल रहा अभियान
01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान संचालित होगा, जिलाधिकारी महोदय ने 04 अक्टूबर से 32 अक्टूबर 2024 में संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों का फीड बैक लिया, यथा जिलापंचायतराज विभाग द्वारा पंचायतों में जलभराव,नाली सफाई झाड़ी कटान एंटी लार्वा फॉगिंग के किए कार्यों को तलब किया।