आगरालीक्स…आगरा के लंगड़े की चौकी प्राचीन हनुमान मंदिर में चल रही कथा. 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री हनुमान जन्मोत्सव
प्राचीन हनुमान मंदिर लंगड़े की चौकी पर भागवत सप्ताह के दूसरे दिन कथा व्यास बद्रीनाथ धाम के हिमांशु धर महाराज ने राजा परीक्षित के जन्म की कथा कही. उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के द्वारा राजा परीक्षित की उत्तरा के गर्भ में रक्षा की तो हिरण्यकश्पम को मारकर भगवान ने पृथ्वी को मुक्त कराया. व्यास जी ने सुंदर भजन सुनाया राम तुम बड़े दयालु हो कृष्णा तुम बड़े कृपालु हो सुनकर श्रोताओं का आनंद देखते ही बनता था. मंदिर में 12 अप्रैल को भव्य श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा. कथा में लालू जादौन, श्याम उपाध्याय, पार्षद कृष्ण नायक, भानु महाजन, दीपेश उपाध्याय, कालीचरण वैद्य, दीक्षा शर्मा, उमा उपाध्याय, भरत उपाध्याय, महेंद्र सिंह मौजूद रहे.