Thursday , 3 September 2026
Home यूपी न्यूज If anything happens to MP Ramji Lal Suman, CM Yogi will be responsible for it: Akhilesh Yadav
यूपी न्यूज

If anything happens to MP Ramji Lal Suman, CM Yogi will be responsible for it: Akhilesh Yadav

416

यूपीलीक्स…सांसद रामजीलाल सुमन को अगर कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार सीएम योगी होंगे. अखिलेश यादव बोले— प्रदेश में जिस तरह की अराजकता है वह बिना मुख्यमंत्री के इशारे के नहीं हो सकती…

समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए साम्प्रदायिक राजनीति कर रही है। संविधान खत्म कर रही है। कानून और लोकतंत्र की कोई परवाह नहीं कर रही है। भाजपा सरकार की मुद्रा योजना पूरी तरह फेल हो गयी। मुद्रा योजना झुट्ठा योजना बनकर रह गयी। यह योजना कोई प्रभाव नहीं छोड़ पायी। सरकार का दावा है कि 52 करोड़ लोगों को पैसा गया। इस हिसाब से अगर पैसा पाने वालों ने दो लोगों को भी रोजगार दिया होता तो देश में बेरोजगारी शून्य हो गयी होती। मुद्रा योजना में बोला गया 33 लाख करोड़ रूपये बांटा गया यह किसके खाते में गये? क्या किसी ने जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराया? कितना जीएसटी आया? ऐसा तो नहीं कि सरकार ने पूरा पैसा अपने लोगों को दे दिया। इसका जवाब यह जुमलाई सरकार देगी या बैंक देंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं फेल हो चुकी है। इसीलिए यह सरकार ध्यान बंटाने के लिए कम्युनल पॉलिटिक्स कर रही है। जब से भाजपा अयोध्या लोकसभा चुनाव हारी है तब से और कम्युनल होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य श्री रामजी लाल सुमन या किसी अन्य नेता के ऊपर कोई घटना होती है या उन्हें अपमानित किया जाता है तो उसके लिए खुद मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। क्योंकि धमकी देने वाले वाले उस संगठन पर मुख्यमंत्री जी का हाथ है। जितने भी लोग धमकी देने में दिखाई दे रहे हैं, उनका जातीय कनेक्शन मुख्यमंत्री से है। इसीलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ही ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि ने कहा कि जिस तरह से हिटलर के जमाने में ट्रूपर्स होते थे उसी तरह से मुख्यमंत्री ने एक हिडेन अंडर ग्राउण्ड फौज तैयार की है, जो लोगों को समय-समय पर थानों, तहसीलों में अपमानित कर रही है। पैसे लूटने में सबसे आगे दिखाई दे रही है। भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरों टॉलरेंस का दावा जीरो है। इनका अधिकारी भ्रष्टाचार में पकड़ा गया। वह मुख्यमंत्री आवास में छिपा है। भाजपा जबसे सत्ता में आयी है। साजिश और षडयंत्र करके पीडीए के लोगों को अपमानित कर रही है। पीडीए के लोगों को जीवन में कभी न कभी अपमानित होना पड़ता है। मुख्यमंत्री जी 80 और 20 की बात करते है। भाजपाई अपमान के खिलाफ पीडीए एकजुट है। यह लड़ाई 90 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की है। 90 प्रतिशत पीडीए के साथ है और पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह की अराजकता है वह बिना मुख्यमंत्री के इशारे के नहीं हो सकती है। मुख्यमंत्री को अपनी नाकामी छिपानी है इसलिए इस तरह की घटनाओं और व्यवहार को शह दे रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Trainer aircraft crashes in Kanpur; both pilots killed

यूपीलीक्स…कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश. दोनों पायलटों की मौत. टेक आफ के...

यूपी न्यूज

Haryanvi singer Ankit Balian shot dead in Shamli, UP.

यूपीलीक्स…शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या. जिम से बाहर निकलते...

यूपी न्यूज

Roadways bus travel will be free for women as well as their companions on Raksha Bandhan in UP

आगरालीक्स…रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री होगा रोडवेज का सफर. साथ में...

यूपी न्यूज

UP News: SBI officer in Lucknow kills wife and sister, then shoots himself….#lucknownews

यूपीलीक्स…सनसनीखेज, एसबीआई के अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी को बैंक के बाहर...

error: Content is protected !!