आगरालीक्स… कैफियत एक्सप्रेस मानव रहित क्रॉसिंग पर डम्पर से टकरा गई, हादसे में यात्री घायल हुए हैं। कानपुर-दिल्ली, कानपुर-आगरा रेल मार्ग ठप हो गया। 150 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। वहीं कानपुर की तरफ से आगरा आने वाली और आगरा से कानपुर को जाने वाली कई ट्रेनें रद्द भी करनी पड़ीं हैं।
मंगलवार देर रात कानपुर-इटावा के बीच अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित क्रॉसिंग पर कैफियत एक्सप्रेस डम्पर से टकरा गई। ट्रेन की 12 बोगी पटरी से उतर गई। मुख्य लाइन पर हादसा होने से कानपुर-टूंडला-दिल्ली, कानपुर-आगरा रेल मार्ग पूरी तरह ठप हो गए। इससे कानपुर से आने वाली ट्रेनों को झांसी-आगरा के रास्ते दिल्ली को गुजारा गया। कुछ ट्रेनें वाराणसी से लखनऊ होकर मुरादाबाद रूट पर डायवर्ट की हैं।
आगरा आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
लखनऊ-कानपुर से आगरा आने वाली और यहां से कानपुर-लखनऊ की तरफ जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें आगरा कैंट से सुबह जाने वाली लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, आगरा-इटावा पैसेंजर, 04111 इलाहाबाद-जम्मूतवी स्पेशल एक्सप्रेस इलाहाबाद से कैंसल की गई है। – 04112 जम्मूतवी-इलाहाबाद एक्सप्रेस जम्मू से कैंसिल की गई है। – 12420 नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। – 14163-14113 इलाहाबाद-मेरठ सिटी-देहरादून संगम लिंक एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
रूट बदला गया
– 13008 गंगानगर हावड़ा एक्सप्रेस को आगरा कैंट से झांसी मानिकपुर इलाहाबाद मुगलसराय रोड पर डायवर्ट किया है। – 12873 हातिया आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल से झांसी आगरा कैंट् एत्मादपुर-मितावली-गाजियाबाद रूट पर डायवर्ट किया है। – 18101 टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को इलाहाबाद चौकी से मानिकपुर-झांसी-पलवल रूट पर डायवर्ट किया है। – 12307 हावड़ा-जोधुपर को कानपुर सेंट्रल से झांसी-आगरा कैंट-बांदीकुंई रूट पर डायवर्ट किया है। – 12311 हावड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल-झांसी-आगरा-कैंट-पलवल रूट पर डायवर्ट किया है। – 24227 वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल को लखनऊ पर रद्द किया गया है। – 24228 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी को कानपुर सेंट्रल पर रद्द किया है। – 12398 नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस को वाया पलवल-आगरा कैंट-झांसी-मानिकपुर-इलाहाबाद चौकी-मुगलसराय रूट पर डायवर्ट किया है। – 14006 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामणी एक्सप्रेस को मुरादाबाद-लखनऊ-वाराणसी होकर गुजारा है। – 15708 अमृतसर-कटियार एक्सप्रेस को मुरादाबाद-लखनऊ-वाराणसी होकर गुजारा है। – 12875 पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस को लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद होकर गुजारा है। – 15707 कटियार-अमृतसर एक्सप्रेस को लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद रूट से गुजारा जा रहा है। – 12561 जय नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को वाराणसी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद होकर गुजारा जा रहा है।