Thursday , 18 June 2026
Home बिगलीक्स JSY Scam: Krishana Kumari have no child after 2027, GHC Fatehabad show 25 delivery, MD NHM Dr. Pinki Jowel in Agra #Agra
बिगलीक्स

JSY Scam: Krishana Kumari have no child after 2027, GHC Fatehabad show 25 delivery, MD NHM Dr. Pinki Jowel in Agra #Agra

412

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के स्वास्थ्य केंद्रों में जिस महिला की 25 बार डिलीवरी दिखाई गई वह आठ साल से गर्भवती ही नहीं हुई है। एनएचएम की एमडी ​डॉ. पिंकी जोवल आगरा पहुंची, निरीक्षण और जांच करेंगी। ( JSY Scam: Krishana Kumari have no child after 2027, GHC Fatehabad show 25 delivery, MD NHM Dr. Pinki Jowel in Agra #Agra )


जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी के लिए किए गए साल 2021 22 और 2022 23 के आडिट में सामने आया कि सीएचसी फतेहाबाद पर क्रष्णा कुमारी नाम की महिला की ढाई साल में 25 बार डिलीवरी हुई इसके लिए एकाउंट में 35 हजार रुपये का भुगतान किया गया और पांच बार नसबंदी हुई इसके लिए 10 हजार रुपये का भुगातन किया गया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव सीएचसी फतेहाबाद पहुंचे, जांच में सामने आया कि जिस क्रष्णा कुमारी के नाम पर 45 हजार रुपये प्रसव और नसबंदी का भुगतान किया गया है वह नगला पदम फतेहाबाद की रहने वाली है।
2017 के बाद नहीं हुई क्रष्णा की डिलीवरी
पूछताछ में सामने आया कि क्रष्णा कुमारी के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा 11 साल का है और छोटा बेटा आठ साल का है। 2017 में छोटा बेटा हुआ था उसी दौरान नसबंदी भी करा ली थी इसके बाद उसका कोई बच्चा नहीं है। इस पूरे खेल में सीएचसी के डॉक्टर कर्मचारियों से लेकर बैंक एकाउंट खुलवाकर भुगतान कराने वाले शामिल हैं।


एनएचएम की निदेशक करेंगी जांच
जननी सुरक्षा और महिला नसबंदी योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित हैं। इसकी जांच करने के लिए एनएचएम की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल भी आगरा आ गई हैं। आगरा में वे दो दिन रहेंगी और इस पूरे मामले की जांच करेंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Stop entry of Bus in Kamla Nagar G Block, 15 bus seize, 24 Challan

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के कमला नगर जी ब्लॉक से होकर बस...

बिगलीक्स

Firozabad Live News: 96 Gold packet missing from Bank Of India Bharaul Branch

फिरोजाबादलीक्स …बैंक आफ इंडिया से ग्राहकों का 96 पैकेट करोड़ों का सोना...

बिगलीक्स

Agra Live News: Temperature @ 40 Degree forecast for 18th June 2026 for Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फिर से गर्मी हौर लू चलेगी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 18th June 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 18 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ श्री राम...

error: Content is protected !!