आगरालीक्स…Agra News : आगरा का न्यू आगरा अर्बन सेंटर मेट्रो सिटी की तरह होगा, मार्केट से लेकर पार्क, आईटी इंडस्ट्री लगेंगे। जमीन के रेट बढ़े, जानें कहां बन रहा है न्यू आगरा अर्बन सेंटर। ( Agra News : Boom in land rates after New Agra Center master plan released)
यमनुा एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यीडा ने न्यू आगरा अर्बन सेंटर का मास्टर प्लान तैयार किया है। यीडा के क्षेत्र में अधिसूचित यमुना एक्सप्रेस वे के आस पास के एत्मादपुर, खंदौली के 58 गांवों की 12200 हेक्टेयर भूमि पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा। इसी महीने यीडा की बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान रखा जाएगा।
14.60 लाख लोगों को बसाया जाएगा
न्यू आगरा अर्बन सेंटर में 12200 हेक्टेयर भूमि में से 2501 हेक्टेयर भूमि पर 14.60 लाख लोगों को बसाने के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। चंडीगढ़ की तर्ज पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर को विकसित किया जाएगा। साफ सुथरा होने के साथ ही प्रदूषण रहित आबादी विकसित की जाएगी।
8.50 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
इसके साथ ही न्यू आगरा अर्बन सेंटर में 8.50 लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 12200 हेक्टेयर भूमि में से 20 प्रतिशत 1813 हेक्टेयर भूमि पर गैर प्रदूषणकारी इंडस्ट्री जैसे आईटी, एग्रीकल्चर, मैन्यूफेक्चरिंग उद्योग विकसित किए जाएंगे।
आगरा के ये 58 गांव होंगे शामिल
पोइया, उजरई, मलुपुर, खेड़िया खंदौली, नेकपुर, कुबेरपुर आंशिक, हसनपुर, नादउ, धौरउ, चौगान, गुढ़ा, अरेला, उंचा, अगरपुर, चिरहौली, चावली, आंवलखेड़ा, बांधनु, चौकड़ा, पैसई, खड़गपुर, परिहार, शेरखां, बमान, सेमरा, खांडा, राम नगर खंदौली, पैंत खेड़ा, खंदौली, सोरई, पर्बतपुर, हाजीपुर खेड़ा, धंगरौली मस्त, धंगरौली, गिजौली मस्त, मुंडी जहांगीरपुर, बहरामपुर, नरवलपुर, धरेरा, गढ़ी बच्ची, नगला निशंक, नगला मनी, गढ़ी प्रथ्वी, खैरानी, छलेसर आंशिक, गजौजी, सराय डे रूपा, मदनपुर, मदनपुर मस्त, उस्मानपुर, बैलोठ, नहर्रा, रुपधनु, नया बांस, बिहारीपुर, अगवारखास, नगला तुलसी, बुढ़िया का ताल