आगरालीक्स…Agra News : आगरा में राणा सांगा जयंती पर करणी सेना ने क्या मांग रखी, ये भी जानें। मांग नहीं हुई पूरी तो महाराणा प्रताप जयंती पर नौ मई को दोगुनी संख्या लेकर पहुंचेंगे दिल्ली। ( Agra News : Rajput Karani Sena protest in Delhi on 9th May on Maharan Pratap Jayanti if SP MP Ramjilal Suman Rajsabha Membership not cancelled#Agra )
सपा से राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर बयान दिया, इसके बाद देश भर में विरोध शुरू हो गया। क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने 26 मार्च को आगरा के संजय प्लेस क्षेत्र स्थित सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर तोड़फोड़ की, इसके बाद 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती आगरा में मनाने का ऐलान कर दिया।
कई राज्यों से जुटे कार्यकर्ता
शनिवार को आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज के पास स्थित गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती पर रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया गया। कई राज्यों से अलग अलग करिणी सेना के कार्यकर्ता आए। भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग पूरी ना होने पर राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने नौ मई को महाराणा प्रताप की जयंती पर दिल्ली में दोगुनी ताकत के साथ चूक करने का ऐलान किया है।
ये हैं मांग
सपा सांसद रामजीलाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता निरस्त की जाए
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद सुमन को पार्टी से निष्कासित करें
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राणा सांगा के चबूतरे पर जाकर माफी मांगे
करणी सेना के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर सांसद सुमन, उनके बेटे और कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंकने वालों पर मुकदमा दर्ज हो
सांसद सुमन द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाए
26 मार्च को प्रदर्शन के दौरान आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं को पीटने वाले पुलिस कर्मी निलंबित किए जाएं
रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के बाद आयोजकों पर कोई कानूनी कार्रवाई ना की जाए।