कासगंजलीक्स….मंगेतर के सामने युवती के साथ गैंगरेप. हजारा नहर के पास घूमने आए थे दोनों, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दी धमकी…8 अरेस्ट
कासगंज से एक शर्मनाक खबर सामने आई है. हजारा नहर पर अपने मंगेतर के साथ घूमने आई एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. आरोपियों ने पहले दोनेां का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठ लिए. इसके बाद युवती के साथ मंगेतर के सामने ही दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. पीड़ित युवती ने भी इनकी पहचान कर ली है. इनमें से एक ने खुद को निर्दोष बताया है.जानिए क्या है मामला
मामला तीन दिन पुराना बताया गया है. कासगंज के हजारा नहर पर एक युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने के लिए आई थी. इस दौरान उन्हें अकेला पाकर कुछ लोगों ने पहले उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देने लगे. पहले उन्होंने पांच हजार रुपये ऐंठे और फिर बाद में युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता के अनुसार आरोपी लोग दोनों को अलग—अलग झाड़ियों में खींच कर ले गए. वहां तीन आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. इसके बाद उसके मंगेतर से 50 हजार रुपये की डिमांड की और कहा कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे. इस पर मंगेतर से पांच हजार रुपये यूपीआई कराए. इसके बाद जाने दिया गया. पीड़िता ने बताया कि इस घटना से वह दोनों इतना डर गए कि घटना की जानकारी किकसी को नहीं दी. दो दिन बाद पीड़िता ने हेल्प लाइन नंबर पर फोन किया और इसकी जानकारी दी.
पुलिस का कहना है कि इस मामले में 8 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. इनकी पहचान भी युवती ने कर ली है. एक आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया है और उसका कहना है कि वह घटना के समय वहां था ही नहीं. उसकी जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.